कैंडल मार्च निकाला, कार्रवाई की मांग
धौलपुर | जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्तरप्रदेश के उन्नाव तथा जम्मू कश्मी के कठुआ में हुई दुष्कर्म की घटना पर नाराजगी जताते हुए बीती रात को कैंडल मार्च निकाला गया। साथ ही सरकार से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष परशादीलाल जाटव, हाजी नूर मोहम्मद, जिला प्रवक्त रमनलाल, जिला महासचिव विशन चौधरी, सेवादल के प्रमुख मुकंद चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष अनीश खान, दिनेश शर्मा, भोलाराम कुशवाह, गिरिजाशंकर शर्मा, सचिव दिनेश त्यागी आदि मौजूद थे।