रिक्त एवं नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित
झालावाड़. सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत जिले में उचित मूल्य की रिक्त एवं नवसृजित दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक एवं पात्र व्यक्तियों से आवेदन-पत्र आमंत्रित किए जा रहे है। जिला रसद अधिकारी प्रतिभा देवठिया ने बताया कि आवेदन जिला रसद कार्यालय से सशुल्क 100 रुपए के पोस्टल ऑर्डर जमा करवाकर 20 अप्रैल से 18 मई कर सकते हैं।
21 मई से 31 मई तक प्रपत्र में आवश्यक दस्तावेज के साथ कार्यालय झालावाड़ में जमा करवाए जा सकेंगे। तहसील खानपुर की रिक्त दुकान खानपुर-3, खानपुर-7, तहसील झालरापाटन की डोंडा-।।, दुर्गपुरा-।, बड़बड़ नवीन, रुंडलाव, गोविन्दपुरा-।।, कनवाड़ा-।।, नगर परिषद झालावाड़ की वार्ड 10,17 व 21, नगर पालिका झा.पाटन की वार्ड नं. 5, 7, 12, 15, 16 व 19, मनोहरथाना तहसील की चंदीपुर-।।, समरोल-।, पिड़ावा तहसील की गोविन्दपुरा-।।, बोलिया बुजुर्ग, दीवलखेड़ा (रायपुर), सुनेल-। वार्ड 2, पिड़ावा नगर पालिका की पिड़ावा 3, 7 व 8, तहसील पचपहाड़ की पिपलिया-।, खोखरिया खुर्द-।, घटोद-।, सरोद-।, अलावा-।।, भिलवाड़ी-।, गणेशपुरा-।, गुराड़ियाकलां-।।, नगरपालिका भवानीमंडी के वार्ड 1,14,15,16 17 व 25, तहसील गंगधार की रनायरा-।।, नगरपालिका अकलेरा की अकलेरा-।(।।), वार्ड 6, तहसील अकलेरा की पचौला-।, पचौला-।।, कोहड़ीझर-।।, आसलपुर-।, मिश्रौली-। की उचित मूल्य दुकानों के लिए कलेक्टर (रसद) कार्यालय से जारी रिक्त दुकानों से संबंधित जानकारी समस्त एसडीएम कार्यालयों पर भी सूची चस्पा की गई है।