स्वच्छता दिवस पर श्रमदान कार्यक्रम में होगी सफाई
झालावाड़. जिले की समस्त नगर पालिका मुख्यालयों पर स्वच्छ भारत दिवस बुधवार को सफाई अभियान के तहत श्रमदान द्वारा सफाई कार्य कराया जाएगा।
कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने बताया कि श्रमदान कार्य के लिए नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त कर स्वच्छ भारत दिवस पर संबंधित नगर पालिका क्षेत्र में स्थान का चयन कर श्रमदान के माध्यम से सफाई कार्य कराया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बस स्टैंड परिसर झालावाड़ में श्रमदान कार्य के लिए एसडीएम पीसी रैगर को नोडल अधिकारी एवं आयुक्त नगर परिषद राजेन्द्र सिंह चारण को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार कच्ची बस्ती झालरापाटन में श्रमदान कार्य के लिए तहसीलदार झालरापाटन योगेश अग्रवाल को नोडल एवं नगर पालिका झालरापाटन के ईआे महावीर सिंह सिसोदिया को सहायक नोडल अधिकारी, कच्ची बस्ती पिड़ावा के लिए एसडीएम पिड़ावा राकेश मीणा को नोडल एवं नगर पालिका पिड़ावा के अधिशासी अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी, कच्ची बस्ती अकलेरा के लिए उपखण्ड अधिकारी अकलेरा अश्विन के पंवार को नोडल एवं नगर पालिका अकलेरा के अधिशासी अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी तथा कच्ची बस्ती भवानीमंडी के लिए उपखण्ड अधिकारी भवानीमंडी राकेश कुमार मीना को नोडल एवं नगर पालिका भवानीमंडी के अधिशासी अधिकारी ऋषिदेव ओला को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।