पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम ने जनसंवाद कार्यक्रम में गिनाई उपलब्धियां, सुनी समस्याएं, छोटीसादड़ी को टीएसपी के दर्जे का आश्वासन

सीएम ने जनसंवाद कार्यक्रम में गिनाई उपलब्धियां, सुनी समस्याएं, छोटीसादड़ी को टीएसपी के दर्जे का आश्वासन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री के निंबाहेड़ा विधानसभा दौरे में निंबाहेड़ा स्थित जेके ऑडिटोरियम में छोटीसादड़ी के तीनों मंडलों की बैठक में मुख्यमंत्री वसुंधराराजे ने जन संवाद किया।

भाजपा प्रवक्ता विजयसिंह पाटीदार ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 5 साल में हुए विकास कार्य पर विस्तृत चर्चा कर शिकायतों का समाधान किया। साथ ही आने वाले चुनावों के संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने छोटीसादड़ी में 5 साल में हुए विकास कार्य जैसे 18 करोड़ की लागत से बनी पेयजल योजना, महाविद्यालय, नवोदय स्कूल, भीमराव अंबेडकर कम्यूनिटी हॉल, गौरव पथ, 10 करोड़ की लागत से बनने वाले औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र की जानकारी दी। श्रीचंद कृपलानी को मंत्री बनाने के लिए तीनों मंडलों ने आभार जताया। पश्चिमी मंडल भाजपा अध्यक्ष मिट्ठूलाल जणवा ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान टीएसपी संघर्ष समिति, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, युवा मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने छोटीसादड़ी क्षेत्र को टीएसपी में शामिल करने का आग्रह किया। इससे बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सके। इस पर मुख्यमंत्री ने 2 से 3 महीनों में छोटीसादड़ी को टीएसपी का दर्जा दिलाने का आश्वासन दिया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा, प्रधान महावीरसिंह कृष्णावत, पूर्वी मंडल भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष शांतिलाल मेनारिया, कृषि मंडी अध्यक्ष विष्णुलाल पाटीदार, पालिकाध्यक्ष चंदनबाला कासमा, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष बाबूलाल पाटीदार, भाजपा जिला मंत्री कैलाश गुर्जर, पूर्वी भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्रम कुमावत, पश्चिमी भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष उदयलाल मीणा, नगर मंडल भाजयुमो अध्यक्ष अरविंद साहू, पालिका उपाध्यक्ष रामचंद्र माली, भाजपा किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरेश

गुजराती, भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष समरथमल आर्य, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष आजाद मंसूरी, एससी मोर्चा अध्यक्ष भोपराज जटिया, उप प्रधान रमेश गोपावत, पूर्व मंडल महामंत्री मनोहर पारीक, मधुसूदन झाला, पश्चिमी ग्रामीण अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष समीर आलम मौजूद थे।

निंबाहेड़ा जनसुनवाई में मुख्यमंत्री से की छोटीसादड़ी को टीएसपी में शामिल करने की मांग

छोटीसादडी | छोटीसादड़ी को टीएसपी में शामिल करने की मांग को लेकर एक बार फिर टीएसपी संघर्ष समिति पदाधिकारियों ने निंबाहेड़ा में जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री वसुंधराराजे को ज्ञापन सौंपकर छोटीसादड़ी को शीघ्र टीएसपी का दर्जा दिलाने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादडी उपखंड को टीएसपी में शामिल कराने की घोषणा 9 दिसंबर, 14 को सुराज संकल्प यात्रा के दौरान की गई थी। बाद में 26 दिसंबर को राजस्थान केबिनेट में प्रस्ताव तैयार कर क्रियान्वयन के लिए केंद्र सरकार को भिजवाया गया, जो 4 साल से लंबित है। इसके लिए क्षेत्र की जनता ने कई बार रैलियां निकाली, धरना प्रदर्शन किए। इसके बाद भी केंद्र सरकार से अब तक टीएसपी की मंजूरी नहीं मिलने से बेरोजगारों और आम जनता में रोष व्याप्त है। ज्ञापन देते समय प्रदेशाध्यक्ष रणजीतसिंह मीणा, तहसील अध्यक्ष जगदीश प्रसाद मीणा, उपाध्यक्ष मदनलाल सांवरिया, कोषाध्यक्ष प्रहलाद, संगठन मंत्री उदयलाल मीणा, प्रवक्ता कमलेश भील, संयुक्त सचिव सुरेश मेघवाल, आरटीआई एक्टिविस्ट श्यामसिंह सालवी, दलीचंद, बहादुर, रमेशचंद्र, भंवरलाल, नारायण, करमचंद, शंभुसिंह, कैलाशचंद्र, मोहनलाल मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...