विधानसभा अध्यक्ष मेघवाल जनजाति मंत्री को सांत्वना देने पहुंचे
प्रतापगढ़ | राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल मंगलवार को जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री नंदलाल मीणा के अंबामाता स्थित निवास पर पहुंचे। उन्हींने मंत्री मीणा की प|ी और पूर्व जिला प्रमुख सुमित्रा मीणा के निधन पर शोक व्यक्त कर पुष्पांजली अर्पित की। विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री की पुत्रवधु और जिला प्रमुख सारिका मीणा, पुत्र जिला परिषद सदस्य हेमंत मीणा सहित परिवार के सदस्यों से बातचीत की। इस मौके पर नगर परिषद सभापति कमलेश डोसी, भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा, मांगूसिंह, प्रतापगढ़ प्रधान कारीबाई मीणा, अरनोद प्रधान सुमन मीणा, महेश शर्मा आदि मौजूद थे।