पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो उपसरपंच और 4 वार्ड पंच के रिक्त पदों पर होगा उपचुनाव

दो उपसरपंच और 4 वार्ड पंच के रिक्त पदों पर होगा उपचुनाव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतापगढ़ | पंचायतीराज संस्थाओं के रिक्त दो उपसरपंच और 4 वार्ड पंच के रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए 21 अप्रैल को प्रारूप प्रकाशन किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेमेंद्र नागर ने बताया कि 31 मार्च तक के रिक्त पदों में धरियावद पंचायत समिति के चरपोटिया और नाड़ ग्राम पंचायत में उपसरपंच पद और छोटीसादड़ी पंचायत के मानपुरा जागीर के वार्ड 10, धरियावद पंचायत समिति के गाडरियावास के वार्ड 1, पीपलखूंट पंचायत समिति के केसरपुरा के वार्ड 7, प्रतापगढ़ पंचायत समिति के बरड़िया पंचायत के वार्ड 7 के रिक्त वार्डपंच पद पर उपचुनाव होना है। उन्हाेंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूचियों के अनुसार उपचुनाव के निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूचियों के दावे और आपत्तियां 30 अप्रैल तक, उनका निस्तारण 7 मई तक अौर निर्वाचन नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 21 मई को किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...