ग्रामसभा में रिक्त पद भरने के लिए लेंगे निर्णय
प्रतापगढ़ | जिले में आंगनवाड़ी केंद्र, जिनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा सहयोगिनी और साथिन के रिक्त पद हैं। उन आंगनवाड़ी केंद्रों के रिक्त पदों को भरने के लिए जिले की सभी पंचायतों में 24 अप्रैल को विशेष ग्राम सभा होगी। इसमें नियमानुसार चयन प्रक्रिया पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाएगा। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. वीसी गर्ग ने कहा कि चयन प्रक्रिया पूर्ण कराने के बाद कार्यवाही रिर्पोट कार्यालय को उपलब्ध करानी है।