पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • भाषा व पुस्तकालय विभाग की विशेषाधिकारी मृदुला ने कहा सभी पुस्तकालय होंगे ऑनलाइन

भाषा व पुस्तकालय विभाग की विशेषाधिकारी मृदुला ने कहा-सभी पुस्तकालय होंगे ऑनलाइन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाषा एवं पुस्तकालय विभाग की विशेषाधिकारी मृदुला चतुर्वेदी ने मंगलवार को श्री डेडराज ढांढ़णिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित सार्वजनिक पुस्तकालय का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय की आईसीटी लैब, परीक्षा कक्ष, दफ्तर व क्लास रूम्स की व्यवस्थाएं भी देखी। चतुर्वेदी ने बताया कि जिले के पुस्तकालयों की स्थिति बेहतर है और सरकार की मंशा है कि सभी पुस्तकालय ऑनलाइन हों, इसके लिए कार्य प्रगति पर है। पुस्तकालयों के ऑनलाइन होने से पाठक ऑनलाइन पुस्तकें पढ़ सकेगा और उसे यह पता चल सकेगा कि लाइब्रेरी में कौनसी पुस्तक उपलब्ध है। भाषा और पुस्तकालय विभाग इस प्रयास में है युवा पीढ़ी का लाइब्रेरी से जुड़ाव हो। भाषा विभाग पुस्तकालय के विकास पर 25 लाख रुपए खर्च कर सकता है। इस मौके पर स्कूल प्राचार्य सज्जाद हुसैन खान भी मौजूद थे। इससे पहले सोमवार को चतुर्वेदी ने झुंझुनूं में सार्वजनिक पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान पुस्तकालय भवन में पाठकों के लिए बनाए गए हॉल का अवलोकन किया। पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए पढ़ने की व्यवस्था की सराहना की। इस मौके पर पुस्तकालय अध्यक्ष द्वारका प्रसाद भी मौजूद थे।

मंडावा . निरीक्षण करतीं मृदुला चतुर्वेदी।

खबरें और भी हैं...