पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट‌्टी बांधी, दिन में लालटेन जलाकर रैली निकाली

दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट‌्टी बांधी, दिन में लालटेन जलाकर रैली निकाली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | झुंझुनूं

कठुआ एवं उन्नाव में हुई दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्‌टी बांध दिन में लालटेन जलाकर रैली निकाली। प्रदर्शन भी किया। जिलाध्यक्ष बिमला बेनीवाल के नेतृत्व में मंगलवार सुबह 11 बजे महिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकर्ता हाउसिंग बोर्ड में एकत्रित हुई। यहां से हाउसिंग बोर्ड पावर हाउस से बसंत विहार, मंडावा रोड, जेबी शाह गर्ल्स कॉलेज होते हुए विवेकानंद पार्क तक मौन रैली निकाली गई। इस दौरान महिलाओं ने हाथ पर काली पट्टी बांधी और सरकार को रास्ता दिखाने के लिए दिन में लालटेन जलाकर विरोध प्रदर्शन भी किया।

बेनीवाल ने कहा कि उन्नाव की घटना हमारे लिए शर्मनाक है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो समाज में इस तरह की घटनाओं में बढ़ोतरी का ही अंदेशा है। उपाध्यक्ष सरिता झाझड़िया व शारदा ढाका ने कहा ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए कठोर कानूनी प्रावधान भी हो। महिला कार्यकर्ताओं ने दो मिनट मौन रखकर मरहूम आसिफा को श्रद्धांजलि भी दी। महिला कांग्रेस झुंझुनूं ब्लॉक की अध्यक्ष पिंकी धूपिया, मुकुंदगढ़ अध्यक्ष प्रेम पूनिया, सरोज, उर्मिला, मनीषा फूलवती, विमला, संतोष देवी, भंवरी देवी आदि मौजूद थीं।

इधर, आदर्श समाज समिति की ओर से भी कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष धर्मपाल गांधी, संजीव कुमार सिंघल, संतोष सिंगोदिया, सांवरमल प्रजापत, विक्रम मेघवाल, हरिकृष्ण आदि मौजूद थे।

झुंझुनूं . काली पट्टी बांध लालटेन जला विरोध करतीं कार्यकर्ता।

नाबालिग आसिफा के मामले में सर्व समाज के लोगों ने कैंडल मार्च निकाला

इस्लामपुर | कश्मीर के कठुआ की आसिफा और उन्नाव ज्यादती कांड के आरोपियों की फांसी की मांग को लेकर मुस्लिम महासभा झुंझुनूं व गर्वा नवयुवक मंडल के नेतृत्व में मौन कैंडल मार्च निकाला गया। चौराहा बस स्टैंड पर आसिफा को दो मिनट का मौन रखकर खिराजे अकीदत पेश की गई। मौन कैंडल मार्च में मदरसे के नन्हें-मुन्ने बच्चे और सर्व समाज के लोग अपने हाथों में आसिफा की तस्वीर व मोमबत्तियां लेकर चले। कैंडल मार्च में हाफिज रिजवान, हीरालाल गर्वा, सेठी गर्वा, अब्दुल कयूम, दीनदयाल गर्वा, शरीफ चौहान, जयप्रकाश गर्वा, रामकिशन, सुनील गर्वा व मुकेश सहित बड़ी संख्या में युवा शामिल थे।

उदयपुरवाटी | जम्मू-कश्मीर में नाबालिग अासिफा के साथ दुष्कर्म के मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा आरोपियों को फांसी की सजा दिलवाने की मांग करते हुए सर्व समाज के लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। सर्व समाज के लोगों ने राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया। विभिन्न संगठनों से जुड़े लाेगों ने जमात से चुंगी नंबर तीन, घूमचक्कर, नई मंडी, शाकंभरी गेट होते हुए कैंडल मार्च निकाला। इस मौके पर भ्रष्टाचार निवारण समिति के मोहम्मद जावेद, मोहम्मद फारुक, जाकिर काजी, सुरेश मेघवाल, कृष्ण कुमावत, सलमान अहमद, इलियास, मुकेश, अजयसिंह, मोहम्मद अकरम, सलीम काजी, नरेश चौधरी आदि शामिल थे।

मलसीसर| दुष्कर्म की शिकार पीड़िताओं को न्याय दिलाने व हत्यारों को फांसी दिलाने की मांग को लेकर भारतीय मुस्लिम युवा समिति ने मंगलवार शाम को कैंडल मार्च निकाला। कस्बे के पुराने बस स्टैंड से शहीद गजराजसिंह स्मारक तक कैंडल मार्च निकाला गया। शहीद स्मारक पर मोमबत्ती जलाकर ऐसी घटनाओं में मारी गई पीड़िताओं को श्रद्धांजलि भी दी गई। कैंडल मार्च के बाद लोगों ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम अनिता धतरवाल को ज्ञापन सौंपा।

इस्लामपुर. घटनाओं के विरोध में कैंडल मार्च निकालते हुए।

मलसीसर

खबरें और भी हैं...