गाेवंश की सेवा कर रहे हैं कस्बे के युवा
बिसाऊ | कस्बे के युवा बेसहारा गोवंश के बीमार, घायल व भूख से पीड़ित होने की सूचना मिलने पर सेवा में जुट जाते हैं। गोरक्षा दल के युवा वॉट्स एप ग्रुप के जरिए एक दूसरे से निरंतर जुड़े रहते हैं। दल के कमल जोशी ने बताया कि बीमार व घायल गोवंश के प्राथमिक उपचार में सदस्य दक्ष हैं। उन्हें स्थानीय पशु चिकित्सालय के चिकित्सक व कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलता है। चार माह से 250 गाय-सांड अथवा बछड़े-बछड़ियों का उपचार करवाया गया। चारे-पानी की व्यवस्था भी करते हैं। इलाज पर लगने वाला खर्च दल के सभी सदस्य आपस में वहन करते हैं।