‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ आज से
पिलानी | बिरला शिशु विहार में बुधवार से तीन दिवसीय कला, संस्कृति व व्यंजन का संगम “एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्राचार्य पवन वशिष्ठ ने बताया कि राजस्थान व असम की कला, संस्कृति, संगीत व व्यंजन के संगम पर आधारित आयोजन के शाम सात बजे होने वाले उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर दिनेशकुमार यादव होंगे।