बाघोली | जोधपुरा में देवनारायण महाराज का मेला बुधवार को भरेगा। पुजारी हनुमान भोपा ने बताया कि मेले में दोपहर बाद कुश्ती दंगल होगा। रात को रंगारंग कार्यक्रम होगा। कुश्ती दंगल में हरियाणा, दिल्ली, कांकरी, सिरोही, बाघोली सहित पास के गांवों के पहलवान हिस्सा लेंगे।