पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रदेश के 14 आरएएस अफसर बने आईएएस

प्रदेश के 14 आरएएस अफसर बने आईएएस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के 14 अफसरों का भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में प्रमोशन हो गया है। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय ने मंगलवार को इसके आदेश जारी किए। अब 1989 बैच के आरएएस मोहनलाल यादव, केबी पंड्या, महेंद्र सोनी, वीपी सिंह (प्रथम), शैली किशनानी, केके शर्मा, सुषमा अरोड़ा, चेतन देवड़ा, रेणु जयपाल, राजेन्द्र कृष्ण, उज्ज्वल राठौड़, यूडी खान, रश्मि गुप्ता, वंदना सिंघवी आईएएस बन गए हैं। बोर्ड बैठक में कैरी फॉरवर्ड अभ्यर्थी के रूप में निष्काम दिवाकर काे प्रोविजनल प्रमोशन देने पर सहमति बनी थी, लेकिन आदेश में इसका उल्लेख नहीं किया गया है। पिछले कई साल से प्रमोशन विलंब से हो रहा था।





इसको लेकर आरएएस अफसरों को जयपुर से लेकर दिल्ली तक चक्कर लगाना पड़ रहा था। लेकिन इस बार चुनावी साल में बिना किसी विवाद के अप्रैल से पहले न केवल बोर्ड हो गया, बल्कि प्रमोशन के आदेश भी जारी हो गए।

खबरें और भी हैं...