पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जहां तहसीलदार एसडीएम पर हमले, सरकारी अमला भी जाने से डरता है, वहां पहुंचा भास्कर

जहां तहसीलदार-एसडीएम पर हमले, सरकारी अमला भी जाने से डरता है, वहां पहुंचा भास्कर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पादू कलां और डेगाना इलाके में हरसौर से लेकर आछोजाई....। यहां अवैध बारूद से पहाड़ियों को उड़ा अवैध खनन...रॉयल्टी चोरी हो रही है....तहसीलदार व एसडीएम पर भी बीते डेढ़ साल में हमले हुए...सरकारी अमला भी जाने से डरता है।

कथित माफिया के लोग सादे कागज पर पर्ची काट ट्रैक्टर चालक से 200 रुपए लेकर गारंटी देते हैं कि उन्हें पैसा दे दो, उन्हें कोई नहीं रोकेगा। दावा यह भी कि कोई भी रोके तो उनके आदमी के मोबाइल नंबर पर बात करवा देना। पत्थरों पर रॉयल्टी की दरें कहने को तो सरकार ने तय कर रखी है, लेकिन वसूली माफियाराज करता है। हकीकत जानने के लिए भास्कर रिपोर्टर ट्रैक्टर चालक बनकर आछोजाई गांव पहुंचा। लगातार 29 दिन तक इस क्षेत्र में रहकर सबूत जुटाए। यहां दो पहाड़ाें में अवैध तरीके से खनन होता है। ट्रैक्टर में पत्थर भरने के बाद रॉयल्टी कर्मचारियों ने सादे कागज पर ट्रैक्टर चालक का नाम लिखा। उन्होंने उससे 200 रुपए लिए और रवाना कर दिया। रिपोर्टर ने रास्ते में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कार्रवाई करने की बात पूछी तो बोले- यहां 200 रुपए की पर्ची कटाने के बाद थानेदार और एसडीएम भी आपको नहीं रोकेंगे। कोई रोके तो यह पर्ची दिखा देना।

पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

डेगाना में रॉयल्टी माफिया का राज

गजेन्द्र घटियाला

पादूकलां (डेगाना)

माफिया राज : आंध्र प्रदेश के फर्जी नंबर देकर खुलेआम रॉयल्टी चोरी

दावा: बस पर्ची लो, कोई कुछ नहीं करेगा

रिपोर्टर ने कथित रॉयल्टी नाकेदार से पुलिस व अधिकारियों की कार्रवाई की बात पूछी।

जवाब मिला- हमारे ठेकेदार जयपुर में रहते हैं। पुलिस, अधिकारियों तक सबसे उनकी अच्छी बनती है। कोई कुछ नहीं बोलेगा। यह नंबर 8432701578 पर बात करा देना।(जबकि यह नं. फर्जी, उड़ीसा के किसी व्यक्ति के नाम का है)

खनन इलाके में लगे बोर्ड के अनुसार, अभी रॉयल्टी वसूली ठेका सर्वश्री गैलेक्सी माइनिंग एंड रॉयल्टी फर्म के पास है।

कार्यालय जयपुर में है।

अधिकारी बोले- मामला जानकारी में नहीं

हमारी जानकारी में आज तक इस तरह का एक भी मामला सामने नहीं आया है। ऐसा है तो नियमानुसार कार्रवाई करेंगे। उत्तमसिंह, सहायक अभियंता, खनिज विभाग

ऐसा मामला जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो आैचक छापामारी की कार्रवाई करेंगे।रॉयलटी चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोहन लाल रैगर, एमई, खनि विभाग

खबरें और भी हैं...