बाड़े में लगी आग से लहसुन की फसल जली
पालनपुर गांव में मंगलवार को अचानक अज्ञात कारणों से लगी आग से किसान का 10 बीघा भूमि पर बोया लहसुन जल कर राख हो गया।
क्षेत्र के पालनपुर गांव में रामलाल पुत्र गिरधारी गुर्जर के मकान के पीछे स्थित बाड़े में अचानक आग लग गई। आग से बाड़े में रखी 10 बीघा पर बोई लहसुन की फसल ,मक्का की कडप व घास जल कर राख हो गई। आग की सूचना पर बेगूं पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने ट्यूबवेल की मोटर चला कर आग पर काबू पाया। गांव में अचानक लगी आग से अफरातफरी मच गई। समय रहते आग पर काबू पा लिया अन्यथा आग गांव में फैल जाती।