टांक समाज की बैठक आयोजित
निम्बाहेड़ा | ग्राम सेमरड़ा दारू में चित्तौड़गढ, प्रतापगढ़ चौखला की बैठक बंशीलाल टांक के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में प्रबुद्धजनों ने शादी, ब्याह, प्रसादी एवं अन्य शुभ कार्यों में केवल ससुराल एवं ननिहाल की परम्परा का निर्वाहन करने का निर्णय लिया। चित्तौड़गढ जिलाध्यक्ष भोपराज टांक, प्रस्तावक मोहनलाल टांक लसड़ावन, गोपीलाल सियाखेड़ी, नंदलाल प्रतापपुरा, अशोक बाड़ी, रमेशचन्द्र शंभुपुरा, पृथ्वीराज ज्ञानपुरा, सुरेश टांक अरनोदा व शंभूलाल टांक उपस्थित थे।