मानसिक रोग से परेशान छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
राजलदेसर थानांतर्गत गांव भरपालसर के एक 16 वर्षीय 10वीं के छात्र ने मानसिक रोग से परेशान होकर गांव की रोही स्थित अपने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसी ने घटना की जानकारी गांव के सरपंच दातारसिंह व परिजनों को दी। सरपंच की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पहुंची। भरपालसर निवासी धन्नानाथ सिद्ध ने रिपोर्ट दी कि उसका पुत्र महेन्द्रनाथ मानसिक अस्वस्थ था। वह शनिवार सुबह करीब छह बजे खेत जाने की कहकर निकला था। सुबह करीब 8.30 बजे खेत पड़ोसियों ने सूचना दी कि उसका बेटा फांसी का फंदा लगाकर मृत अवस्था में लटक रहा है। मृतक के ताऊ केशरनाथ ने बताया कि उसकी छोटे भाई की चार संतान है। मृतक ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।