तालाब में गिरा सांड, दो घंटे की मशक्कत के बाद निकाला
झुंझुनूं सड़क मार्ग पर तहसील कार्यालय के सामने स्थित बंकों के तालाब में शनिवार दोपहर को पानी पीने के प्रयास में सांड अंदर गिर गया। सांड आरडब्ल्यूआर के टूटने पर पानी के साथ बहकर आई मिट्टी के कारण सांड तालाब में फंसकर रह गया। ग्राम पंचायत ने तालाब के एक ओर से जेसीबी की मदद से दीवार को तोड़ कर रैंप बना कर रस्सी के सहारे सांड को सकुशल बाहर निकाल लिया। इस दौरान तहसीलदार जीतू सिंह मीणा, एसएचओ पन्नालाल गुर्जर, सैय्यद सस्ता, नदीम चौहान, विवेकभान चाहर, महेन्द्र गिल, आलम सहित कई लोगों ने सांड को बाहर निकालने में मदद की।