चिड़ावा में क्रिकेट अकादमी का उद्घाटन
चिड़ावा | जीवनी इंटरनेशनल स्कूल में क्रिकेट अकादमी का शुभारंभ हुआ। भारतीय सर्वधर्म संसद के संयोजक गोस्वामी सुशील महाराज और डीएसपी सौरभ तिवाड़ी ने अकादमी का शुभारंभ किया। बीसीसीआई कोच वीरेंद्र राठौड़, संस्था संरक्षक सांवरमल मील, प्रबंध निदेशक राजेश वर्मा, पूर्व सरपंच प्रतापसिंह झाझड़िया, सत्यजीत चौधरी अतिथि थे। प्राचार्य विजय सिंह व गोकुलचंद शर्मा ने स्वागत किया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।