जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में जिला पदाधिकारी भी लेंगे भाग
मलसीसर | राष्ट्रीय कुम्हार महासभा की रविवार को वैशाली नगर जयपुर में होने वाली प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में जिले के महासभा के पदाधिकारी भी भाग लेंगे। मलसीसर तहसील अध्यक्ष महेन्द्र बारवाल ने बताया कि बैठक में प्रदेश अधिवेशन की रणनीति पर चर्चा होगी। बैठक में जिला प्रभारी श्रीराम गुरी, जगदीश ठेकेदार, कैलाश मारवाल, भीमाराम घोड़ेला, जिलाध्यक्ष योगेन्द्र कुंडलवाल, नगर उपाध्यक्ष पूर्णमल गुरी, नगर महामंत्री पवन गुरी अादि जयपुर जाएंगे।