मुकुंदगढ़ में चिकित्सा शिविर आज लगेगा
मुकुंदगढ़ | बिरला सार्वजनिक अस्पताल की ओर से संचालित कानोड़िया अस्पताल में रविवार को मेगा चिकित्सा परामर्श शिविर लगाया जाएगा। व्यवस्थापक जीआर सैनी ने बताया अस्पताल में सुबह 11 से 2 बजे तक लगने वाले शिविर में गायनी डॉ प्रतिभा बिंवाल, नेफ्रोलोजिस्ट डॉ विजय बिंवाल आदि सेवाएं देंगे।