पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरजगढ़ | सुजडोला में तीन दिन पहले हुई महिला की मौत के मामले में उसके पीहर पक्ष ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि बुहाना निवासी दारा सिंह मेघवाल ने रिपोर्ट दी है कि उसकी पुत्री उर्मिला (26) की शादी 2010 में सुजडोला निवासी राजकुमार मेघवाल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज की मांग को लेकर परेशान करते थे और 11 अप्रैल को उसके पति राजकुमार, देवर रमेश, ससुर सत्यवीर व सास किताबों ने उर्मिला की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया।

खबरें और भी हैं...