जयसिंहपुरा में ग्रामीणों ने की सफाई
मंडावा | जयसिंहपुरा में ग्रामीणों के सहयोग से आम चौक सहित अनेक स्थलों पर स्वच्छता अभियान के तहत सफाई की गई। बजरंग सिंह दूलड़ ने बताया कि गांव के आम चौक व अन्य गलियों में व मुख्य सड़क पर फैला कचरा साफ कर उसे जला कर निस्तारण किया गया। इस दौरान ओमप्रकाश, भागीरथमल, सुरेन्द्र धर्मपाल, पतासी विकास, आयुष, सीताराम, हरिराम, गुलझारीलाल राजा सहित अनेक ग्रामीणों ने सफाई में सहयोग किया।