पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चोरी के दो आरोपियों को कारावास माल खरीदने वाला भी गिरफ्तार किया

चोरी के दो आरोपियों को कारावास माल खरीदने वाला भी गिरफ्तार किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो मकानों को निशाना बनाकर करीब सात लाख का माल पार करने के गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड के बाद न्यायालय ने जेल भेज दिया है। चोरी का माल खरीदने के एक आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी डीपी दाधीच ने बताया कि तीन माह पहले बेगूं कस्बे में दिनेश आंचलिया व राजेन्द्र चौधरी के सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने आरोपी मुरैना निवासी अर्जुन सिंह पुत्र रतीराम व रवि पुत्र भगवानदास जाटव को रिमांड के बाद न्यायालय में पेश किया जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के गहने खरीदने के आरोपी ग्वालियर लश्कर निवासी संजय पुत्र नानू दास को गिरफ्तार किया है। जबकि चोरी का माल खरीदने के दो आरोपी अभी फरार है।

खबरें और भी हैं...