डॉ. चतुर्वेदी विश्वविद्यालय निदेशक बने
बेगूं | पाछुंदा निवासी डाॅ. राजकुमार चतुर्वेदी को कोटा वर्धमान खुला विश्वविद्यालय में निदेशक बनाया गया है। बेगूं तहसील के पाछुंदा निवासी डाॅ. चतुर्वेदी को हाल ही वर्धमान ओपन विश्वविद्यालय में निदेशक बनाया गया। चतुर्वेदी ने निदेशक का पदभार ग्रहण किया। इससे पहले चतुर्वेदी राजकीय माणिक्य लाल वर्मा महाविद्यालय भीलवाड़ा में भूगोल विषय के विभागाध्यक्ष पद पर कार्यरत रहे। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय अजमेर से भूगोल एमए में गोल्ड मैडल प्राप्त किया। राजकुमार चतुर्वेदी स्वदेशी जागरण मंच राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र के विचार प्रमुख है तथा राष्ट्रीय कार्यसमिति के अध्यक्ष भी है।