साइकिल चलाकर व दौड़ लगाकर दिया बेटी बचाओ
चित्तौड़गढ़ |मैराथन धावक पृथ्वीराज खटीक ने शनिवार को डा. भीमराव अंबेडकर जयंती पर शहर में साइकिल चलाकर व दौड़ लगाकर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। युवा जिलाध्यक्ष रणजीत खटीक ने बताया कि किला रोड स्थित अंबेडकर मूर्ति स्थल पर अभा कांग्रेस कमेटी सदस्य आनंदीराम खटीक एवं पूर्व पार्षद अरूण कंडारा ने हरी झंडी दिखाकर धावक पृथ्वीराज को साइकिल से रवाना किया, जो शहर के मुख्य मार्ग होते हुए वापस अंबेडकर मूर्ति पर पहुंचे। धावक का दिलीप सिकलीगर, मनोज बोरीवाल, मुकेश, धर्मेंद्र चावला, उमेश, दशरथ चावला, अशोक आमेरिया, भवानीशंकर, सुनील खटीक ने स्वागत किया। इधर दुर्ग पर कालिकामाता मंदिर पर युवा जिलाध्यक्ष रणजीत खटीक एवं नवयुवक मंडल अध्यक्ष किशन आमेरिया ने हरी झंडी दिखाकर धावक को रवाना किया। बरदीचंद मोची, नानूराम आमेरिया, रणजीत लोठ, जगदीश खोईवाल, मुकेश खटीक, राजकुमार चावला, संजय चांवला, भावेश, शिव चावला, मुकेश चावला, रवि आमेरिया, पौंटी मीणा, पन्नालाल सालवी ने उत्साहवर्धन किया।