पंचायत सहायक देंगे सीएम को ज्ञापन
चित्तौड़गढ़ | राजस्थान पंचायत सहायक संघ की बैठक नेहरू गार्डन में प्रदेश महामंत्री संपत जाट व जिलाध्यक्ष रेखा सुखवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राजस्थान पंचायत सहायक संघ जिला इकाई की ओर से सांवलियाजी में पंचायत सहायकों को नियमित स्थाई रोजगार, वंचित विद्यार्थी मित्रों को पंचायत सहायक बनाने तथा पंचायत सहायकों को सम्मानजनक वेतन देने सहित मांगों के संबंध में सीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश वैष्णव, डालचंद, मिठुलाल, कन्हैयालाल आदि मौजूद थे।