पिकअप ने बोलेरो में मारी टक्कर, 3 घायल
सरमथुरा | उपखंड में बथुआखोह के समीप शनिवार रात्रि को पिकअप व कार में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को कब्जे में लेते हुए घायलों की जानकारी ली। हैडकांस्टेबल गिरीश कुमार ने बताया कि शनिवार रात्रि 7:30 बजे करीब हाईवे पर बथुआखोह के समीप करौली से आ रही बोलेनो कार में पिकअप चालक ने टक्कर मार दी। हादसे के दौरान कार से भिडंत होते ही पिकअप पलटी खा गई। हादसे मे कार मे सवार महिला, बच्चा सहित चालक घायल हो गए है जिन्हें पुलिस के पहुंचने से पूर्व ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस से करौली अस्पताल में भर्ती कराया है। हैडकांस्टेबल ने बताया कि भिड़ंत के दौरान पिकअप कार से टकराकर पलटी खा गई एवं कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर कार्यवाही की है। कार सवार करौली जिला के निवासी बताए जा रहे है।
क्षतिग्रस्त कार।