पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अमेरिका, ब्रिटेन व फ्रांस ने सीरिया पर दागी मिसाइलें

अमेरिका, ब्रिटेन व फ्रांस ने सीरिया पर दागी मिसाइलें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वॉशिंगटन/मॉस्को/दमिश्क | युद्धग्रस्त सीरिया में शनिवार तड़के अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने मिलकर 100 से अधिक मिसाइल हमले किए। अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने इस हमले को केमिकल अटैक के खिलाफ उठाया गया कदम बताया है। सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद ने हमलों को नाकाम करने का दावा करते हुए कहा कि हमलावर हारेंगे। रूस, ईरान ने हमले का विरोध किया है, जबकि जर्मनी, कनाडा आैर नाटो ने समर्थन किया है। रूस ने अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को चेतावनी दी है। अमेरिका में रूस के राजदूत अनातोली अंताेनोव ने बयान जारी कर कहा कि ऐसे हमलों का जवाब दिया जाएगा।





अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने कहा है कि दमिश्क में सीरिया के केमिकल रिसर्च सेंटर पर भी हमला किया गया है। यहां बड़े पैमाने पर केमिकल स्टोर को नष्ट किया गया है। हमलाें से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने 7 अप्रैल को सीरिया में केमिकल अटैक में मारे गए 60 लोगों की मौत का बदला लेने के लिए सीरिया पर हमले का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि केमिकल ठिकानों पर सटीक हमला किया गया है।



रूस ने कहा- अधिकांश मिसाइलों को नाकाम किया

रूस ने कहा है कि अमेरिका और उसके मित्र देशों ने 100 से अधिक मिसाइल दागे। इनमें से कई मिसाइलों को सीरिया सेना ने नाकाम कर दिया। रूस के रक्षा मंत्रालय कहा कि सीरिया सेना ने सोवियत काल में बने हार्डवेयर और बक मिसाइल सिस्टम की मदद से अधिकांश मिसाइलों को नाकाम किया। सीरिया के वायु रक्षा ने दक्षिणी दमिश्क की ओर आ रहे 13 रॉकेटों को हवा में ही नाकाम कर दिया।



मैं सभी सदस्य देशों से इस खतरनाक हालात में जिम्मेदारी से कदम उठाने का आग्रह करता हूं। - एंटोनियो गुटेरेस, महासचिव, यूएन

सीरिया पर दागी गई मिसाइलें।

किसने क्या कहा

इससे सीरिया में मानवीय संकट बढ़ जाएगा। इसके परिणाम बेहद खतरनाक हो सकते हैं। -व्लादिमीर पुतिन, राष्ट्रपति, रूस

यह हमला सीरियाई राष्ट्रपति शासन द्वारा रासायनिक हथियारों के साथ स्थानीय आबादी पर हमले की क्षमता को कम करेगा। -जेन्स स्टोल्टेनबर्ग, महासचिव, नाटो

खबरें और भी हैं...