पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 1497 सहायक निदेशक सी. आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के पदों पर पदोन्नति

1497 सहायक निदेशक/सी. आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के पदों पर पदोन्नति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | प्रदेश में आयुर्वेद चिकित्सकों के लिए अच्छी खबर है। आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग में पहली बार कैडर रिव्यू के अनुसार 1497 सहायक निदेशक/ सीनियर आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी ग्रेड-2 के पदों पर विभागीय पदोन्नति होगी। विभाग की ओर से आयोजित बैठक में समिति के सदस्यों ने स्वीकृति दे दी है। पूर्व में विभाग में पदोन्नति के मात्र 61 पद सृजित थे। सरकार ने आयुर्वेद चिकित्सा को बढ़ावा देने व आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों तो पदोन्नति में अधिक अवसर प्रदान करने के लिए चिकित्सा अधिकारियों का कैडर रिव्यू कर 2 हजार 133 नवीन पदोन्नति के पद सृजित करने की स्वीकृति दे दी है। आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग के विशेषाधिकारी डॉ.श्रीराम तिवाड़ी ने बताया कि प्रथम बार कैडर रिव्यू कर पदोन्नति के 2133 पद सृजित किए है। इनमें से 1497 प्रथम पदोन्नति दी है।

खबरें और भी हैं...