पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रदेश में एंटी इनकंबेंसी और कांग्रेस के खिलाफ माहौल बनाएगी आप पार्टी

प्रदेश में एंटी इनकंबेंसी और कांग्रेस के खिलाफ माहौल बनाएगी आप पार्टी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आम आदमी पार्टी की ओर से विधानसभा चुनाव से सात महीने पहले प्रत्याशियों की घोषणा एक बड़ी रणनीति का हिस्सा है। दिल्ली में बनी इस रणनीति के पीछे पार्टी के पीएसी मेंबर, फाउंडर मेंबर सहित अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में ये एक्शन प्लान तैयार हुआ है।

पार्टी चाहती है कि दिल्ली की तर्ज पर राजस्थान का विधानसभा चुनाव लड़ा जाएं। चूंकि राजस्थान में आम आदमी पार्टी के हालात कमजोर है। भाजपा- कांग्रेस की पैठ है। इसलिए प्रत्याशी को छह - सात महीने का समय डोर टू डोर प्रचार - प्रसार और माहौल बनाने के लिए दिया जाएं। तभी जाकर भाजपा के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी और कांग्रेस के खिलाफ विकल्प के रूप वोट मिलना संभव होगा। दिल्ली की तर्ज पर ही चंदा एकत्र किया जाएं यानी की पार्टी के नाम पर 100 - 100 रुपए का चंदा, वो भी जनता और व्यापार मंडल के माध्यम से । उधर पार्टी और प्रत्याशियों का माहौल बनाने के लिए केजरीवाल की सभाएं भी दो महीने के अंदर रखी जाएगी। इसके अलावा पार्टी के लोगों का प्रदेश में समय देने जैसे एक्शन प्लान तैयार है। लगभग सभी पार्टी के नेताओं से प्रदेश में लंबे समय का कैंप कराया जाएगा। उधर किसानों, बेरोजगारों, आम जनता, महिलाएं, व्यापारी सहित अलग- अलग केटेगरी में घोषणा पत्र और उसका वितरण जैसा एक्शन प्लान की जिम्मेदारी भी पार्टी के नेताओं ने संभाल ली है। जल्द ही इस घोषणा पत्र के साथ प्रत्याशी मैदान में दिखेंगे।

35 से 60 वर्ष तक के प्रत्याशियों को मिली तव्वजो

भरतपुर - उम्मीदवार : संजीव गुप्ता , उम्र 55 साल

शिक्षा : बी.कॉम एलएलबी

आय का स्रोत: जिले के सक्षम कारोबारी

भरतपुर जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष

डीग- कुम्हेर - उम्मीदवार का नाम: मनुदेव सिनसिनी , उम्र 44 साल

शिक्षा: बीए डिप्लोमा इलेक्टर,

आय का स्त्रोत : खेती और एक्स सर्विसमैन

उप प्रधान पंचायत समिति डीग

चित्तौडगढ से गोपाल सिंह राठौड़

उम्र 44 साल

शिक्षा: बीए, बीपीएड, एमपीएड

आय का स्रोत:

प्रबंध निदेशक, राजस्थान शिक्षा प्रसार समिति, एवं राजस्थान विद्या विहार संस्थान

- बेरोजगार शिक्षक संघ के अध्यक्ष रहे और बेरोजगारों के लिए संघर्ष किया

- बांसवाड़ा विधानसभा से निर्दलीय के रुप में चुनाव लड़ा और वर्ष 2004 से 2006 तक कांग्रेस में रहे। युवक कांग्रेस के जिला महामंत्री रहे।

झोटवाड़ा से जुगलकिशोर शर्मा , उम्र 42 साल

शिक्षा : बीए

आय का स्रोत: एलआईसी हाउसिंग लोन एडवाइजर

सामाजिक कार्य: 2013 से पार्टी सदस्य, कांग्रेस में लंबे समय तक संगठन के लिए काम किया

कुशलगढ़ से कपिल बारिया, उम्र 35 साल

योग्यता 10 वी पास

आय का स्रोत: आदिवासियों में जड़ी बूटियों से इलाज करते है। गरीब लोगों इलाज के लिए पहचान है और चार क्लिनिक

लाडपुरा से एमपी चतर, उम्र 60 साल

पेशा: टैक्स कंसल्टेंट और उद्योगपति

सामाजिक कार्य:

- कर सलाहकार संघ के लंबे समय तक उपाध्यक्ष और सचिव के रुप में काम किया

- कोटा जेसीज के संस्थापक अध्यक्ष

- स्थापना के दिन से पार्टी के साथ

भीलवाड़ा से सुनील आगीवाल उम्र 52

शिक्षा: मेकेनिकल इंजीनियर

आय का स्रोत: व्यवसाय

आम आदमी पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं में से एक

अंता से अशोक जैन मांगरोल

शिक्षा : बीकॉम एलएलबी

आय का स्रोत: कृषि

आदिवासी बच्चों को मुख्यधारा में लाने वाले एनजीओ में सक्रिय कार्य शामिल

2009 से 2014 में नगरपालिका मांगरोल के चेयरमैन रहे।

जयप्रकाश नारायण आंदोलन से लेकर अन्ना आंदोलन में भागीदारी निभाई ।

सूरतगढ़ से सत्यप्रकाश सिहाग, उम्र: 45

शिक्षा: डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग

आय का स्रोत : कृषि

गंगानगर ईंट भट्टा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष, 2004 से प्रदेश के किसान आंदोलनों में सक्रिय, 2011 से चेयरमैन कृषि उपज मंडी घड़साना

नवलगढ़ से विजेंद्र सिंह डोटासरा, उम्र : 35 साल

शिक्षा : साइंस ग्रेजुएट, पोद्दार कॉलेज नवलगढ़, छात्र राजनीति में सक्रिय रहे

पॉलिटिकल रिपोर्टर | जयपुर

आम आदमी पार्टी की ओर से विधानसभा चुनाव से सात महीने पहले प्रत्याशियों की घोषणा एक बड़ी रणनीति का हिस्सा है। दिल्ली में बनी इस रणनीति के पीछे पार्टी के पीएसी मेंबर, फाउंडर मेंबर सहित अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में ये एक्शन प्लान तैयार हुआ है।

पार्टी चाहती है कि दिल्ली की तर्ज पर राजस्थान का विधानसभा चुनाव लड़ा जाएं। चूंकि राजस्थान में आम आदमी पार्टी के हालात कमजोर है। भाजपा- कांग्रेस की पैठ है। इसलिए प्रत्याशी को छह - सात महीने का समय डोर टू डोर प्रचार - प्रसार और माहौल बनाने के लिए दिया जाएं। तभी जाकर भाजपा के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी और कांग्रेस के खिलाफ विकल्प के रूप वोट मिलना संभव होगा। दिल्ली की तर्ज पर ही चंदा एकत्र किया जाएं यानी की पार्टी के नाम पर 100 - 100 रुपए का चंदा, वो भी जनता और व्यापार मंडल के माध्यम से । उधर पार्टी और प्रत्याशियों का माहौल बनाने के लिए केजरीवाल की सभाएं भी दो महीने के अंदर रखी जाएगी। इसके अलावा पार्टी के लोगों का प्रदेश में समय देने जैसे एक्शन प्लान तैयार है। लगभग सभी पार्टी के नेताओं से प्रदेश में लंबे समय का कैंप कराया जाएगा। उधर किसानों, बेरोजगारों, आम जनता, महिलाएं, व्यापारी सहित अलग- अलग केटेगरी में घोषणा पत्र और उसका वितरण जैसा एक्शन प्लान की जिम्मेदारी भी पार्टी के नेताओं ने संभाल ली है। जल्द ही इस घोषणा पत्र के साथ प्रत्याशी मैदान में दिखेंगे।

खबरें और भी हैं...