साहवा सहित आसपास के क्षेत्रों में चार दिन के अंतराल से होगी जलापूिर्त
साहवा | नहरबंदी को देखते हुए साहवा सहित आसपास के क्षेत्रों में चार दिन के अंतराल में पेयजल सप्लाई दी जाएगी। जलदाय विभाग अधिशाषी अभियंता ने नहरबंदी के दौरान पानी की कमी को देखते हुए सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता को साहवा सहित आसपास के गांवों के कलस्टरों में नहर में पानी नहीं आने तक चार दिन के अंतराल में पेयजल सप्लाई देने के निर्देश दिए हैं। सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता को आपस में एक-दूसरे का पानी नहीं लें। कनिष्ठ अभियंता पवन कुमार ने बताया कि आदेशों की पालना में साहवा सहित आसपास के गांवों के कलस्टरों में चार दिन के अंतराल में सप्लाई की जा रही है।