पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • आश्वासन के डेढ़ माह बाद नहरी पॉइंट से शुरू हुई पानी की आपूर्ति

आश्वासन के डेढ़ माह बाद नहरी पॉइंट से शुरू हुई पानी की आपूर्ति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव सारायण सहित आसपास के चार गांवों में पेयजल समस्या को लेकर मंगलवार को दैनिक भास्कर की ओर से प्रकाशित की गई खबर पर विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सारायण की गोशाला के पास लगे पेयजल हाईडेट पॉइंट को शुरू करवाया। हाईडेट पॉइंट शुरू होने के साथ ही ग्रामीण टैंकरों से पानी भरकर ले जाने लगे।

ग्रामीणों की ओर से 24 फरवरी 2018 को पेयजल समस्या को लेकर प्रदर्शन किया था। मौके पर पहुंचे तहसीलदार व जलदाय विभाग एईएन पेयजल समस्या का समाधान नहीं होने तक तीन हाईडेट पॉइंट लगाने का आश्वासन दिया था। मगर गांव सारायण की गोशाला के पास चूरू-बिसाऊ पेयजल परियोजना की पाइप लाइन में लगे हाईडेट पॉइंट को आश्वासन के डेढ़ माह बाद भी शुरू नहीं किया गया था।

प्रशासन के आश्वासन व ग्रामीणों की समस्या को लेकर मंगलवार को दैनिक भास्कर ने खबर प्रकाशित कर प्रशासन व विभाग की ढिलाई तथा ग्रामीणों की समस्या को उठाया। खबर प्रकाशन के साथ ही विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गोशाला के पास लगे हाईडेट पॉइंट को शुरू करवाया, जिसके बाद ग्रामीण टैंकरों से पानी भरकर ले जाने लगे। ग्रामीण लादूनाथ योगी, किशननाथ, अमितसिंह राठौड़, प्रदीप कुमार, प्रमोद जोशी ने बताया कि इससे पेयजल संकट से छुटकारा मिलेगा।

पांच गांवों के पेयजल संकट को लेकर भास्कर में प्रकाशित खबर के बाद विभाग ने दी जलापूर्ति की मंजूरी

साहवा. सारायण में पॉइंट से टैंकर में पानी भरते ग्रामीण।

17 अप्रैल को प्रकाशित समाचार

खबरें और भी हैं...