पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

परशुराम जयंती के लिए घर-घर दिया न्यौता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तारानगर. परशुराम जयंती कार्यक्रम को लेकर प्रचार करते युवा विप्रजन।

भास्कर न्यूज | तारानगर

विप्र समाज की ओर से मंगलवार को परशुराम जयंती कार्यक्रम को लेकर गांवों का दौरा किया गया। समाज की ओर से रेड़ी, पुनसीसर, सोमसीसर, साहवा, भनीण, बांय, धीरवास सहित गांवों में घर-घर जाकर लोगों को कार्यक्रम में पहुंचने का न्यौता दिया। वक्ताओं ने कहा कि समाज को संगठित होने से ही राजनैतिक व अन्य लाभ मिल सकते हैं। संयोजक भगवती प्रसाद शर्मा ने बताया कि 22 अप्रैल को होने वाले जयंती कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही है। मनीष महर्षि, पवन शर्मा, दीपचंद शर्मा, सुभाष शर्मा, देवकीनंदन, हरीश शर्मा, विनोद मिश्रा आदि मौजूद थे।

आज जयंती पर यज्ञ में देंगे आहुतियां

चूरू | परशुराम जयंती बुधवार को जिलेभर में मनाई जाएगी। श्याम मंदिर में यज्ञ होगा, जिसमें विप्र अाहुतियां देकर देश की खुशहाली की कामना करेंगे। विमल जोशी ने बताया कि 18 अप्रैल को सुबह 8 बजे प्रतिभानगर स्थित श्याम मंदिर में भगवान परशुराम जयंती पर यज्ञ में श्रद्धालु आहुतियां देंगे। आयोजन को लेकर श्रीराम पीपलवा, अरूण लढाण, देवेंद्र जोशी, संतोष पुजारी, चांदरतन शर्मा, नारायण गौड़ सहित अन्य जुटे हुए हैं।

भगवान परशुराम जन्म महोत्सव कार्यक्रम आज से

सुजानगढ़ | ब्राह्मण समाज की ओर से स्टेशन रोड स्थित खांडल भवन में बुधवार को भगवान परशुराम जन्म महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। बुधवार सुबह नौ बजे खांडल भवन में भगवान परशुराम की पूजा की जाएगी। गुरुवार को बागड़ा भवन में सुबह 11 बजे से मेहंदी प्रतियोगिता, 20 अप्रैल को भोजलाई बास स्थित पारीक भवन में केरम व शतरंज, 21 अप्रैल को दुलिया बास स्थित परशुराम भवन में सुबह 11 बजे सुलेख प्रतियोगिता होगी। इसी दिन शाम 7.30 बजे गौड़ भवन में सुंदरकांड पाठ हाेगा।

खबरें और भी हैं...