बाल विवाह के दुष्परिणाम बताए
सादुलपुर | राज्य एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार मंगलवार को बस स्टैंड पर विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया। रिटेनर अधिवक्ता प्रीतम कुमार शर्मा ने नाल्सा द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं, कि गैर संगठित क्षेत्रों के लिए विधिक सेवाएं, गरीबी उन्मूलन आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी।