किसानों का धरना 30वें दिन भी जारी
सादुलपुर | अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी की ओर से बीमा क्लेम सहित अन्य मांगों को लेकर मिनी सचिवालय के सामने दिया जा रहा धरना मंगलवार को 30 वें दिन भी जारी रहा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगतसिंह ने बताया कि कलेक्टर से सभा की जिला कमेटी से वार्ता हुई, लेकिन एसबीआई बैंक के सामने कलेक्टर भी असहाय नजर आए। धरने पर निहालसिंह, बनवारीलाल मूंड, चंद्रपाल राहड़, रणसिंह पूनिया, रामसिंह आदि बैठे।