सरदारशहर विधायक पं. शर्मा के जन्मदिन पर 1371 ने किया रक्तदान, 1254 लोगों के स्वास्थ्य की जांच
विधायक पं. भंवरलाल शर्मा के 72वें जन्मदिन पर मंगलवार को आयुर्वेद विश्वभारती में रोटरी क्लब के सहयोग से रक्तदान व चिकित्सा शिविर लगाया गया। रक्तदान शिविर में जहां एक हजार 371 लोगों ने रक्तदान किया, वहीं चिकित्सा शिविर में एक हजार 254 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर परामर्श दिया गया। शिविर से पूर्व हुए अभिनंदन समारोह में विधायक शर्मा का आईएएसई विश्वविद्यालय कुलाधिपति कनकमल दूगड़ ने साफा व माला पहना कर स्वागत किया। मुस्लिम समाज के लोगों ने चांदी का मुकुट पहनाकर फरसा प्रदान किया। व्यापार व उद्योग संघ अध्यक्ष शिवरतन सर्राफ, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवभगवान सैनी, स्वर्णकार युवा मंडल, सैन समाज, ओसवाल समाज, खांडल विप्र महासभा, अग्रवाल समाज, माहेश्वरी समाज, जाट महासभा, सैनी समाज, नगर कांग्रेस कमेटी, राजस्थान ब्राह्मण महासभा, सर्वसमाज गोगासर, पूजासर यंग सोसायटी, मित्तल चेरिटेबल ट्रस्ट, लोकरंजन परिषद, कृष्ण गोशाला समिति मेलूसर, कामधेनु गोशाला समिति, रोटरी क्लब, दाधीच परिषद, राजस्थान महासभा झुंझुनूं आदि संगठनों की ओर से भी विधायक का अभिनंदन किया गया। विकास मालू की ओर से दिव्यांग बच्चों को 10 ट्राईसाइकिल व चार स्कूटी प्रदान की गई। इससे पूर्व जिला न्यायाधीश बीकानेर श्यामसुंदर लाटा, सालासर के हंसराज पुजारी, विधायक शर्मा, दिल्ली के शंभुदयाल शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। चिकित्सा शिविर में सवाईमानसिंह अस्पताल जयपुर के लीवर व पेट रोग विशेषज्ञ डाॅ.श्यामसुंदर शर्मा, ह्रदय रोग विशेषज्ञ डाॅ. दीपक माहेश्वरी, न्यूरो सर्जन डाॅ. पंकज गुप्ता, जनरल व लेप्रोस्कोपिक सर्जन डाॅ.शालू गुप्ता, ईएनटी विशेषज्ञ डाॅ. तरूण ओझा, स्त्रीरोग विशेषज्ञ डाॅ. नीतू राजवंशी, अस्थमा व एलर्जी विशेषज्ञ डाॅ. अजीतसिंह शक्तावत, हड्डी व जोड रोग विशेषज्ञ डाॅ. रजत जांगिड़, दंत रोग विशेषज्ञ डाॅ. नीलम माहेश्वरी ने रोगियों की जांच कर परामर्श दिया। कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं में नगरपालिका प्रतिपक्ष नेता राजकरण चौधरी, हंसराज सिद्ध, जितेंद्रसिंह राजवी, माणकचंद भाटी, रामलाल मिश्रा, जगदीश गौड़, पवन गौड़ श्रीगंगानगर, बीटू शर्मा ऐलनाबाद, पन्नालाल डागा, पूर्व प्रधान रामकुमार मेघवाल, पींटू नाई, पूर्व पार्षद विकास सोनी, रमेश शर्मा, चंपालाल झींगा, बबलू चायल, आसिफ खोखर, बाले खां चायल, सुरेश तिवाड़ी, शंभु पारीक, मनोज नाई, राजेंद्र मोदी, नेमचंद पंवार, उम्मेद तिवाड़, जयचंद शर्मा, पूर्व उपप्रधान ताराचंद सारण, भूमि विकास बैंक चेयरमैन ईशराम डूडी, सरपंच शुभकरण पारीक, रामकरण बैदा, मधुसुदनसिंह राजपुरोहित, बाबु खां आसलसर, इम्मदाद हुसैन, बदरूदीन कलाल आदि ने सहयोग किया।
सरदारशहर. विधायक शर्मा के जन्मदिवस पर रक्तदान करते युवक।
सुजानगढ़ में पूर्व जिला प्रमुख रामदेव ढाका की पुण्यतिथि पर 39 जनों ने किया रक्तदान
सुजानगढ़. लायंस चेरिटेबल ट्रस्ट परिसर में मंगलवार को पूर्व जिला प्रमुख रामदेव ढाका की द्वितीय पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर लगाया गया। कार्यक्रम संयोजक डाॅ. घनश्यामनाथ कच्छावा ने बताया कि रामदेव ढ़ाका स्मृति प्रन्यास के सहयोग से लगे शिविर में 39 लोगों ने रक्तदान किया। इससे पूर्व हुई श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता करते हुए लायंस चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष डाॅ. मधुसूदन शर्मा ने कहा कि ढाका राजनैतिक क्षेत्र के एक रचनात्मक विचारक थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन जन सेवा को समर्पित किया। मुख्य अतिथि एसडीएम दीनदयाल बाकोलिया ने कहा कि ढाका का जीवन परमार्थी था और वे एक प्रेरणा पुरुष थे। समाजसेवी तनसुखराय रामपुरिया ने आयोजकीय पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। ट्रस्ट के विद्याधर पारीक, बालाजी नर्सिंग कॉलेज निदेशक पूसाराम चंदेलिया, सेवा भारती अध्यक्ष शंकर सामरिया ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में इंद्रा ढ़ाका, ताराचंद सहारण, अमरचंद राव, एडवोकेट हेमंत कुमार शर्मा, तिलोक जाखड़, भागीरथ डूकिया, अन्नाराम गोदारा, हरीश ढ़ाका, विजय कुमार ढ़ाका, मनोज कुमार डूडी, अमित कुमार, एडवोकेट राजेंद्र नेहरा, विजयपाल, सुनीता बेनीवाल आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। शिविर का पीएमओ डाॅ.एनके प्रधान, कवयित्री डाॅ. साधना प्रधान, जिला परिषद सदस्य गिरधारी सिहाग, मोहनलाल मेघवाल, गोरखाराम पूनिया ने अवलोकन किया। ब्लड बैंक प्रभारी एमएम व्यास की देखरेख लगे शिविर में रक्तदाताओं का सम्मान किया गया। सहकारी प्रबंध संस्था निदेशक डाॅ. किशोर कुमार ने आभार व्यक्त किया।
भास्कर न्यूज | सरदारशहर
विधायक पं. भंवरलाल शर्मा के 72वें जन्मदिन पर मंगलवार को आयुर्वेद विश्वभारती में रोटरी क्लब के सहयोग से रक्तदान व चिकित्सा शिविर लगाया गया। रक्तदान शिविर में जहां एक हजार 371 लोगों ने रक्तदान किया, वहीं चिकित्सा शिविर में एक हजार 254 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर परामर्श दिया गया। शिविर से पूर्व हुए अभिनंदन समारोह में विधायक शर्मा का आईएएसई विश्वविद्यालय कुलाधिपति कनकमल दूगड़ ने साफा व माला पहना कर स्वागत किया। मुस्लिम समाज के लोगों ने चांदी का मुकुट पहनाकर फरसा प्रदान किया। व्यापार व उद्योग संघ अध्यक्ष शिवरतन सर्राफ, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवभगवान सैनी, स्वर्णकार युवा मंडल, सैन समाज, ओसवाल समाज, खांडल विप्र महासभा, अग्रवाल समाज, माहेश्वरी समाज, जाट महासभा, सैनी समाज, नगर कांग्रेस कमेटी, राजस्थान ब्राह्मण महासभा, सर्वसमाज गोगासर, पूजासर यंग सोसायटी, मित्तल चेरिटेबल ट्रस्ट, लोकरंजन परिषद, कृष्ण गोशाला समिति मेलूसर, कामधेनु गोशाला समिति, रोटरी क्लब, दाधीच परिषद, राजस्थान महासभा झुंझुनूं आदि संगठनों की ओर से भी विधायक का अभिनंदन किया गया। विकास मालू की ओर से दिव्यांग बच्चों को 10 ट्राईसाइकिल व चार स्कूटी प्रदान की गई। इससे पूर्व जिला न्यायाधीश बीकानेर श्यामसुंदर लाटा, सालासर के हंसराज पुजारी, विधायक शर्मा, दिल्ली के शंभुदयाल शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। चिकित्सा शिविर में सवाईमानसिंह अस्पताल जयपुर के लीवर व पेट रोग विशेषज्ञ डाॅ.श्यामसुंदर शर्मा, ह्रदय रोग विशेषज्ञ डाॅ. दीपक माहेश्वरी, न्यूरो सर्जन डाॅ. पंकज गुप्ता, जनरल व लेप्रोस्कोपिक सर्जन डाॅ.शालू गुप्ता, ईएनटी विशेषज्ञ डाॅ. तरूण ओझा, स्त्रीरोग विशेषज्ञ डाॅ. नीतू राजवंशी, अस्थमा व एलर्जी विशेषज्ञ डाॅ. अजीतसिंह शक्तावत, हड्डी व जोड रोग विशेषज्ञ डाॅ. रजत जांगिड़, दंत रोग विशेषज्ञ डाॅ. नीलम माहेश्वरी ने रोगियों की जांच कर परामर्श दिया। कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं में नगरपालिका प्रतिपक्ष नेता राजकरण चौधरी, हंसराज सिद्ध, जितेंद्रसिंह राजवी, माणकचंद भाटी, रामलाल मिश्रा, जगदीश गौड़, पवन गौड़ श्रीगंगानगर, बीटू शर्मा ऐलनाबाद, पन्नालाल डागा, पूर्व प्रधान रामकुमार मेघवाल, पींटू नाई, पूर्व पार्षद विकास सोनी, रमेश शर्मा, चंपालाल झींगा, बबलू चायल, आसिफ खोखर, बाले खां चायल, सुरेश तिवाड़ी, शंभु पारीक, मनोज नाई, राजेंद्र मोदी, नेमचंद पंवार, उम्मेद तिवाड़, जयचंद शर्मा, पूर्व उपप्रधान ताराचंद सारण, भूमि विकास बैंक चेयरमैन ईशराम डूडी, सरपंच शुभकरण पारीक, रामकरण बैदा, मधुसुदनसिंह राजपुरोहित, बाबु खां आसलसर, इम्मदाद हुसैन, बदरूदीन कलाल आदि ने सहयोग किया।
सुजानगढ़. पूर्व जिला प्रमुख की स्मृति में लगे शिविर में रक्तदान करता युवक।
सरदारशहर. चिकित्सा शिविर का शुभारंभ करते जिला न्यायाधीश श्यामसुंदर।