शिकायत निवारण शिविर में आईं 14 समस्याएं, मौके पर ही निस्तारण
सालासर | जोधपुर डिस्कॉम की ओर से मंगलवार को सहायक अभियंता कार्यालय में उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए उपभोक्ता समस्या निवारण शिविर लगाया गया। शिविर में अधिशाषी अभियंता सुनील निठारवाल ने बताया कि सालासर व आस पास क्षेत्रों मे दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत 56 ग्रुप कनेक्शन के लिए फाइलें आई हैं, जिनमें 224 कनेक्शन होने हैं। इनमें से 60 कनेक्शन हो चुके हैं। शेष बचे कनेक्शन मई के अंत तक कर दिए जाएंगे। इस दौरान उपभाेक्ताओं ने बिजली संबंधी 14 समस्याएं रखी।