भारत बचाओ रैली का सांडवा में ग्रामीणों ने किया स्वागत
सांडवा | जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून व भारत बचाओ रैली का मंगलवार शाम को सांडवा पहुंचने पर ग्रामीणों की ओर से स्वागत किया गया। कश्मीर से कन्याकुमारी व दिल्ली तक निकाली जा रही रैली के साथ पहुंचे राष्ट्र निर्माण अध्यक्ष सुरेश चव्हाण का ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान चव्हाण ने कहा कि देश में बढ़ती जनसंख्या गंभीर समस्या है। असंतुलित जनसंख्या वृद्धि पर अंकुश लगाकर ही देश को बचाया जा सकता है। देश की संस्कृति को बचाए रखने के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून में संशोधन किया जाना चाहिए। इसके लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 22 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुंचकर राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा जाएगा।