पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • मंत्री राठौड़ के जन्मदिवस समारोह के लिए गांवों में जनसंपर्क किया, चूरू में होगा मुख्य कार्यक्रम

मंत्री राठौड़ के जन्मदिवस समारोह के लिए गांवों में जनसंपर्क किया, चूरू में होगा मुख्य कार्यक्रम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राजेंद्र राठौड़ के जन्मदिवस समारोह को लेकर तहसील के ग्रामीण क्षेत्र में ग्रामीणों से जनसंपर्क किया गया। भाजपा जिला महामंत्री चंद्राराम गूरी ने बताया कि मंत्री राठौड़ के जन्मदिवस को 21 अप्रैल को संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जिला महामंत्री गूरी, ग्राम्य भारत महाअभियान के संयोजक संदीप काजला, हमीरवास ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष करतार सिंह सांगवान आदि ने बींजावास, हरपालू, कालरी, कामाण, कांधरान, ढ़ाणी खुडानी, खैरू पंचायत, राघा बड़ी व छोटी आदि गांवों में जनसंपर्क कर कार्यकर्ताओं को वाहनों आदि की जिम्मेदारी सौंपी गई।

तारानगर. नगर पालिका में सोमवार शाम को मंत्री राजेंद्र राठौड़ के जन्मदिन पर मनाए जाने वाले संकल्प दिवस को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। नगर मंडल अध्यक्ष मो. तैयब की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंत्री राठौड़ के जन्मदिन पर होने वो कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने को लेकर चर्चा की गई व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में रतन राठौड़, राकेश जांगिड़,, कैप्टन करणीसिंह, मोती सोलंकी, गुलाब सोलंकी, सीताराम चोटिया, देवकरण कल्ला, विशाल शर्मा, किशन राठौड़, संजय वाल्मीकि, वासुदेव शर्मा थे।

सुजानगढ़. भाजपा कार्यालय में मंगलवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक मोर्चा अध्यक्ष रिछपाल बिजारणिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 21 अप्रैल को पंचायती राज मंत्री राजेंद्र राठौड़ का जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में मनाने व अधिकाधिक संख्या में जिला मुख्यालय पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर चर्चा की गई। जिला महामंत्री श्याम प्रजापत व जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी। बैठक में बीदासर देहात अध्यक्ष नारायण प्रजापत, सुजानगढ़ देहात अध्यक्ष महेंद्र डूकिया, मंडल अध्यक्ष वैद्य भंवरलाल शर्मा, महेश जोशी, विजय चौहान, गणपत सोनी, पूसादास स्वामी, शुभम सोनी, लोकेश, मोहित माली मौजूद थे।

सादुलपुर. ग्रामीणों से जनसंपर्क करते जिला महामंत्री चंद्राराम गूरी व अन्य।

खबरें और भी हैं...