जिला बनाने को लेकर किया प्रदर्शन
सुजानगढ़ | सुजला महासत्याग्रह समिति की ओर से सुजला जिला बनाने की मांग को लेकर उपखंड कार्यालय के बाहर दिया जा रहा धरना मंगलवार को 104वें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को धरने पर दिनेश गुर्जर, प्रेमसुख गुर्जर, कमल गोयतान एडवोकेट, कन्हैयालाल गुर्जर, कुलदीप, धनराज आर्य, मधुसूदन अग्रवाल, कमल गुर्जर, विजयपाल श्योराण, पंकज गुर्जर आदि सहित अन्य लोगों ने नारेबाजी कर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध जताया। वीर गुर्जर नवयुवक मंडल तहसील अध्यक्ष नरेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन दिया।