पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दिव्यांगों की संस्था को वाॅशिंग मशीन दी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुजानगढ़ | सोहनलाल सुवटीदेवी डूंगरवाल की स्मृति में समाजसेवी कन्हैयालाल डूंगरवाल कीर्ति डूंगरवाल के सहयोग से प्रयास सेवा संस्थान के दिव्यांग बच्चों के लिए मंगलवार को वाॅशिंग मशीन प्रदान की गई। संस्थान निदेशिका ईशा गुर्जर ने संस्थान की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि कन्हैयालाल डूंगरवाल ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। अध्यक्षता कर रहे दी यंग्स क्लब सांस्कृतिक सचिव गिरधर शर्मा ने संबोधित किया। समाजसेवी गजानंद जांगिड़ भी मंचस्थ थे। अतिथियों का प्रधानाचार्य बंशीधर वर्मा, सुभाष मीना, रामेश्वर माली, गरिमा, दीपिका, गिरधारी, राकेश व फूलसिंह ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। संस्थान अध्यक्ष ओमप्रकाश गुर्जर ने आभार व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...