पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शराब के नशे में बाइक दौड़ाने का मामला दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुजानगढ़ | थाने में तीन जनों के खिलाफ शराब पीकर बाइक चलाकर मोहल्ले में आवारागर्दी करने व एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज हुआ। वार्ड 36 के मो. शरीफ पुत्र अली मोहम्मद सब्जीफरोश ने रिपोर्ट दी कि 15 अप्रैल को तीन लड़के एक बाइक पर सवार होकर उनकी गली में तेज गति से निकले और गली में खड़ी उसकी भाभी के टक्कर मारने का प्रयास किया। उसकी भाभी ने इस बात का उलाहना दिया, तो घीसू पुत्र रामचंद्र खटीक, नरेंद्र उर्फ गोलिया बाइक से उतरे। दोनों ने शराब पी रखी थी और उन्होंने उसकी भाभी के गले से सोने की चेन तोड़ ली। कुछ देर बाद खटीकों के मोहल्ले की तरफ से श्रवण सामरिया, बंटू सामरिया, दलीप सामरिया व 10-15 अन्य लड़के आए और उनके मोहल्ले के घरों में पत्थरबाजी करने लगे।

खबरें और भी हैं...