- Hindi News
- National
- दिन में शांति बनाए रखने के लिए पाबंद किया, रात को दो गुटों में फायरिंग, एक गंभीर घायल
दिन में शांति बनाए रखने के लिए पाबंद किया, रात को दो गुटों में फायरिंग, एक गंभीर घायल
श्रीविजयनगर (अजमेर) | माल लदान को लेकर उपजे विवाद के बीच सोमवार रात गांव शिवपुरी में ट्रक ऑपरेटर के दो गुटों में हुई फायरिंग में प्रेमसिंह खख घायल हो गए। घायल प्रेमसिंह एक ट्रक यूनियन का संचालक है। यह यूनियन समझौते के अनुसार यह यूनियन धानमंडी के अंदर के माल का उठाव कर रही थी। विवाद की शुरुआत चार साल पूर्व हुए समझौते के उल्लंघन के आरोपों से हुई। यह विवाद सोमवार के बाद से बढ़ गया था। सोमवार रात 9 बजे दो गुट आमने-सामने हो गए। दोनों ओर से फायरिंग होना बताई जा रही है। प्रेमसिंह खख को रात को यहां राजकीय अस्पताल लाया गया। यहां से तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद श्रीगंगानगर रैफर कर दिया। प्रेमसिंह मंगलवार सुबह तक बयान देने की स्थिति में नहीं था। चर्चा यह भी है कि फायरिंग में दूसरे गुट एक व्यक्ति भी घायल हुआ है। उसके एडी पर गोली लगना बताई है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फायरिंग शिवपुर गांव में मुख्य सड़क पर हुई। वारदात के तत्काल बाद प्रेमसिंह को टैंपो पर अस्पताल ले अाए। दूसरा ग्रुप अभी फरार है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दे रही है। एक घायल पुलिस की निगरानी में बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मामले में विवाद होने की पूर्व शंका थी। जिसको देखते हुए गजसिंहपुर निवासी गुरविंद्रसिंह को सोमवार को सीआरपीसी की धारा 151 के तहत पाबंद किया गया था।