बेवफाई व घरेलू हिंसा का मामला
कोलकाता पुलिस क्रिकेटर मोहम्मद शमी से आज कर सकती है पूछताछ
कोलकाता| कोलकाता पुलिस ने क्रिकेटर मोहम्मद शमी को घरेलू हिंसा एवं दूसरी महिलाओं से संबंध के उनकी प|ी हसीन जहां के अाराेपों के मामले में समन जारी किया है। शमी को पुलिस ने बुधवार को पूछताछ के लिए तलब किया है। इसे देखते हुए शमी मंगलवार को कोलकाता में ही रुक गए हैं, जबकि आईपीएल में उनकी टीम दिल्ली डेयरडेविल्स बेंगलुरू रवाना हो गई। तेज गेंदबाज शमी सोमवार रात को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच में शामिल थे। बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के एक अधिकारी ने बताया कि शमी रॉयल चैलेंजर्स के साथ 21 अप्रैल को बेंगलुरू में मैच के लिए टीम के साथ नहीं गए हैं।