स्काउट गाइड ने बालविवाह रोकथाम के लिए रैली निकाली
चित्तौड़गढ़| राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय एवं स्थानीय संघ के तत्वावधान में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रेमनगर के छात्र-छात्राओं ने अक्षय तृतीय पर बाल विवाह रोकथाम जागृति रैली निकाली। संस्था प्रधान महेशचंद्र नुवाल एवं स्थानीय संघ सचिव देवकीनंदन वैष्णव ने रैली को रवाना किया। रैली गांधीनगर, किलारोड, सदर बाजार होते हुए प्रेमनगर विद्यालय में सभा के साथ संपन्न हुई। बीईईओ सुभाषचंद्र यादव ने विचार व्यक्त किए। संयुक्त सचिव स्काउट-गाइड सुषमा पुरोहित, प्रमिला गदिया, लीला चेचाणी, रेखा कुमावत व विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।