निर्मला बनी जौहर क्षत्राणी मंच अध्यक्ष
चित्तौड़गढ़ | जौहर क्षत्राणी मंच की बैठक गांधीनगर स्थित जौहर भवन में संपन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से जौहर क्षत्राणी मंच अध्यक्ष निर्मलासिंह राठौड़ उलपुरा को मनोनीत किया। जौहर क्षत्राणी मंच की संरक्षक सुशीलाकंवर आक्या व सुनीता शक्तावत के नेतृत्व में हुई मंच की बैठक में नवमनोनीत अध्यक्ष निर्मला राठौड़ ने कहा कि मंच का उद्देश्य हमारे पूर्वजों की शक्तियों को पुनर्जीवित करना है। वर्तमान समय में हमारे संस्कार एवं परंपरा को बचाए रखना है। इस दौरान क्षत्राणी मंच की कई सदस्याएं उपस्थित थीं।