- Hindi News
- National
- एसडीएम के नेतृत्व में तीन ट्रैक्टर, दो ट्राॅली, कंप्रेशर और हाइड्रा जब्त
एसडीएम के नेतृत्व में तीन ट्रैक्टर, दो ट्राॅली, कंप्रेशर और हाइड्रा जब्त
मंगलवार को उपखंड के कछपुरा में एसडीएम मोहम्मद ताहिर के नेतृत्व में पुलिस व खनिज विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए तीन टैक्ट्रर दो ट्राॅली, कंप्रेशर व हाइड्रा मशीन को जब्त किया है। कार्यवाही के दौरान प्रशासन को अवैध खनन में प्रयुक्त होने वाले संसाधन सभी मिले है जो पत्थर तोड़ने से लेकर भरने तक में उपयोग में लाए जाते हैं।
एसडीएम मोहम्मद ताहिर ने बताया कि मंगलवार दोपहर हल्का पटवारी ब्रह्म मीणा ने सूचना दी कि राजस्व गांव कछपुरा के अन्तर्गत सिवायचक भूमि के खसरा नंबर 642 रकवा 410.45 हैक्टेयर में कछपुरा के ग्रामीणों द्वारा अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना पर एसडीएम तहसीलदार, पुलिस व खनिज विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे तो दो टैक्ट्रर दो ट्राॅली, कंप्रेशर व हाइड्रा मशीन के जरिए अवैध खनन होता मिला। पुलिस प्रशासन व खनिज विभाग के अधिकारियों को देख अवैध खननधारी मौके से वाहनों को छोड़ भाग गए। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने वाहनों को जब्त कर खनिज विभाग के अधिकारियों को सुपुर्द कर दिया। उक्त वाहनों में टैक्ट्रर ट्राॅली में अवैध तरीके से खनिज को भरकर परिवहन किया जा रहा था। वहीं टैक्ट्रर कंप्रेशर की सहायता से पत्थर को तोड़ने व हाइड्रा के मार्फत खनिज को वाहनों में लोडिंग किया जा रहा था। कार्यवाही के दौरान पुलिस व प्रशासन के अधिकारी वाहनों को आंगई पुलिस चौकी पर जब्त कर रहे थे। इसी दौरान एक टैक्ट्रर-ट्राॅली अवैध खनिज का निर्गमन करते हुए पाए जाने पर आंगई पुलिस चौकी जब्त कर दिया। एसडीएम के निर्देश के बाद अब अवैध खननधारियों के खिलाफ एफआईआर की कार्रवाई भी की जाएगी। कार्यवाही में एसडीएम मोहम्मतद ताहिर, तहसीलदार गिरधरसिंह मीणा, एसआई वीरेन्द्रसिंह, फोरमैन वीरेन्द्र कुमार, सर्वेयर गोविंद शर्मा सहित हल्का पटवारी ब्रह्म मीणा व माताप्रसाद मीणा मौजूद थे।
कछपुरा में पुलिस और खनिज विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ की कार्रवाई
कार्रवाई के दौरान पत्थर तोड़ने से लेकर भरने तक के संसाधन मिले मौजूद
अवैध खननधारियों में मचा हड़कंप
कछपुरा में पुलिस, प्रशासन व खनिज विभाग की संयुक्त कार्यवाही देखकर अवैध खननधारियों में हड़कंप मच गया। कार्यवाही के दौरान अवैध खनन में लगे श्रमिक खदानों को छोड़कर भाग गए। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने कछपुरा के जंगल में अवैध खनन में लगे वाहनों को तलाश किया लेकिन मौके पर कोई वाहन व श्रमिक नहीं मिले।
सिवायचक भूमि पर टीम को धड़ल्ले होता मिला खनन, पुलिस टीम को देख भागे माफिया
अवैध खनन वालों के खिलाफ होगी एफआईआर दर्ज
एसडीएम मोहम्मद ताहिर ने कछपुरा में अवैध खनन के दौरान जब्त किए हुए वाहनों व अवैध खननधारियों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि सरकारी भूमि पर अवैध खनन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जावेगा। एसडीएम के निर्देश पर खनिज विभाग के अधिकारियों ने वाहनों को पुलिस थाना में सुपुर्द कर दिया है।