पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार तीन जने घायल

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार तीन जने घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सैंपऊ| मंगलवार देर शाम करीब आठ बजे नेशनल हाईवे 123 पर तसीमो स्थित स्टेट बैंक के समीप अज्ञात बोलेरो गाड़ी की टक्कर से बाइक चालक और बालक सहित तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें 108 की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल धौलपुर ले जाया गया है। मध्य प्रदेश के पीपलखेड़ा गांव निवासी राजवीर उसका साथी प्रकाश तथा 5 वर्षीय बालक सत्येंद्र सिंहौली स्थित अपनी रिश्तेदारी से होकर बाइक से वापस अपने गांव जा रहे थे। तभी अचानक तसीमो स्थित स्टेट बैंक के समीप एक अज्ञात बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। ईएमटी मनीष शर्मा ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए राजवीर के पैरों में फ्रैक्चर हो गया।

खबरें और भी हैं...