पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसडीएम ने दर्जनभर गांवों का किया दौरा नियमित पानी की आपूर्ति करने के निर्देश

एसडीएम ने दर्जनभर गांवों का किया दौरा नियमित पानी की आपूर्ति करने के निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलवार को एसडीएम मोहम्मद ताहिर ने उपखंड में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जलदाय विभाग के अधिकारियों के साथ दर्जनभर गांवों का दौरा किया वहीं पाइप लाइन में लीकेजों की स्थिति देख जेईएन राधेश्याम मीणा को तत्काल लीकेज दुरूस्त करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने जोरगढी स्थित मुख्य प्लांट का दौरा कर पंप हाउस की जानकारी ली वहीं फिल्टर का निरीक्षण कर ग्रामीणों को शुद्ध व स्वच्छ पानी मुहैया कराने के लिए जलदाय विभाग के अधिकारियों को पाबंद किया। एसडीएम ने पिपरेट रेल्वे क्रोसिंग के समीप, बरौली में पुलिया व बस स्टैंड तथा सुरारी कलां में एसआर के पास पाइप लाइन के लीकेजों का निरीक्षण किया। पाइप लाइन में लीकेजों को देख एसडीएम ने जलदाय विभाग के अधिकारियों से नाराजगी जताई तथा लीकेजों को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार एसडीएम ने बडापुरा, बसंतपुरा, खैरारा, डौमपुरा व कंचनपुरा का दौराकर ग्रामीणों से पानी की आपूर्ति की जानकारी लेकर समाधान के निर्देश दिए।

मोरीपुरा में पानी की किल्लत से परेशानी

मोरीपुरा में पानी की समस्या से ग्रामीण परेशान है। ग्रामीण रामपाल परमार ने बताया कि गांव के राजपूत बस्ती में पानी की आपूर्ति के लिए दो हैण्डपंप लगाए हुए है लेकिन जलदाय विभाग की लापरवाही के कारण दोनों हैंडपंप खराब पड़े हुए है वही जलस्त्रोत सूखने से ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। हैंडपंपों में पाइप क्षतिग्रस्त होने के कारण समस्या पैदा हुई है। ग्रामीणों ने जलदाय विभाग के अधिकारियों से हैंडपंपों को दुरूस्त करने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...